फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Face-to-movement started

सनवारा टोल के फेस-टू से गुजरने लगे वाहन

Sat, 18 Sep 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा टोल प्लाजा में फेस-टू पर टोल ैक्लेकशन का कार्य शुरू हो गया। इससे पहले टोल की वसूली अभी एक भाग के नीचे बने बूथ पर ही हो रही थी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के दूसरे भाग के निर्माण के बाद पिछले एक सप्ताह से ट्रायल के लिए चार लाइनों पर यातायात चलाया जा रहा था, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद से दो बूथों पर टोल कलेक्शन का कार्य शुरू हो गया है, जबकि अन्य तीन बूथों पर अगले सप्ताह तक टोल कलेक्शन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए आईटी टीम की ओर से सर्वर और अन्य कार्य पूरे किए जा रहे हैं। इस भाग के शुरू होने के बाद वाहन चालकों को जाम से छुटकारा भी मिलेगा।
विज्ञापन

परवाणू-सोलन फोरलेन का 90 फीसदी कार्य पूरा होने के बाद 20 अप्रैल से टोल की वसूली की जा रही है। यहां पर जगह की कमी के चलते आने और जाने वाले वाहनों के लिए दो अलग भागों का निर्माण किया गया है और चार लेन आने तथा चार ही लेन जाने के लिए चली हुई हैं। लेकिन अब दूसरे भाग का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। इसके बाद पांच लेन आने और पांच लेन जाने के लिए हो जाएंगी। पहले और दूसरे भाग में काफी चीजेें बदली भी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन निर्माता कंपनी के टोल इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के दूसरे भाग का कार्य लगभग पूरा हो गया है। यहां पर तैयार किए गए पांच बूथों में से दो बूथों पर टोल की वसूली शुरू हो गई है। इसके अलावा टोल प्लाजा के दूसरे भाग में आईटी सर्वर का कार्य जारी है। विशेष ध्यान टैग स्कैनर पर दिया गया है। पहले टैग स्कैनर की शिकायतें काफी आ रही थी। इसके बाद इस शिकायत को दूर करने के लिए बल दिया गया है। जल्द ही अन्य कार्य पूरे हो जाएंगे और पांचों बूथ सुचारू रूप से चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed