{"_id":"678cf2bdab2aa2d64e075517","slug":"eyes-of-120-auto-drivers-checked-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1042-136327-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में 120 ऑटो चालकों की आंखें जांचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में 120 ऑटो चालकों की आंखें जांचीं
विज्ञापन
रोटरी रॉयल सोलन ने लगाया शिविर
नेत्र रोग के लक्षणों और बचाव के बारे में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन के चालकों के लिए रोटरी रॉयल सोलन की ओर से सोलन में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। इस दौरान 120 चालकों के नेत्र की जांच की गई। साथ ही दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर ऑटो यूनियन के कार्यालय चंबाघाट में लगाया गया।
शिविर का भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश कश्यप ने शुभारंभ किया। इसके बाद लगभग सभी चालकों ने नेत्रों की जांच करवाई। नेत्र परीक्षण का काम डॉ. अनुभा ओझा और उनकी टीम की ओर से किया गया। नेत्र रोग चिकित्सक ने बताया कि इन दिनों आंखों में नमी का कारण हीटर बन रहा है। हमें हीटर सेंकते समय ध्यान रखना चाहिए कि सीधी हीट आंखें पर प्रभाव न डाले। साथ ही मोबाइल का भी प्रयोग कम करने की सलाह दी। उन्होंने चालकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को भी मोबाइल से दूर रखें ताकि वे नेत्र रोग से अपना बचाव कर सके।
रोटरी रॉयल के अध्यक्ष डॉ. कमल अटवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यातिथि ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल वैश्विक संगठन है जो सामाजिक कारणों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करता है। रोटरी के सदस्य विभिन्न समुदायों में सेवा परियोजनाओं को आयोजित करके और जरूरतमंद लोगों की मदद करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गुंजन साहनी, जितेंद्र भल्ला, डॉ. सुप्रिया अटवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।