{"_id":"697f99325e249ad670016193","slug":"explain-modern-methods-of-pest-control-in-vegetables-and-crops-solan-news-c-176-1-ssml1042-162431-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सब्जियों और फसलों में कीट नियंत्रण के आधुनिक उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सब्जियों और फसलों में कीट नियंत्रण के आधुनिक उपाय बताए
विज्ञापन
कार्यक्रम में पर्यावरण अनुकूल वनस्पति संरक्षण तकनीकों पर भी दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र सोलन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को सब्जियों और फसलों में कीट नियंत्रण के आधुनिक उपाय और पर्यावरण अनुकूल वनस्पति संरक्षण तकनीक से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय, फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों और नौणी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। तकनीकी सत्रों के माध्यम से एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के नवीनतम दृष्टिकोण और प्रगति पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कीट विज्ञान के उपनिदेशक डॉ. वीडी निगम ने पोषक तत्व प्रबंधन, नाशीजीव प्रबंधन में सर्वेक्षण और निगरानी की विधियों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा केंद्रीय कीटनाशी प्रयोगशाला, फरीदाबाद के विशेषज्ञों ने भारत में कीटनाशी के विनियमन और गुणवत्ता नियंत्रण पर चर्चा की। जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी के विशेषज्ञों ने भी चंबाघाट, सोलन में प्रशिक्षणार्थियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि अवसंरचना, प्रदर्शन इकाइयों और विकासात्मक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का अवसर मिला।