फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Expired medicines confiscated from Solan MC garbage vehicle FIR may register soon

नगर निगम के कूड़ा वाहन में एक्सपायर दवाइयां भरने पर कार्रवाई

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम के कूड़ा वाहन में मालरोड पर एक्सपायर दवाएं डालने पर कार्रवाई की गई है। निगम टीम ने सफाई कर्मियों को मौके पर पकड़ लिया। वीरवार को रोज की तरह मालरोड से कूड़ा उठाने पहुंचे निगम के वाहन में मेडिकल स्टोर से खराब दवाइयों को सलोगड़ा डंपिंग साइट में फेंकने की तैयारी थी।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम टीम ने वाहन को दवाओं समेत जब्त कर लिया है। सफाई कर्मी और मेडिकल कारोबारी पर एफआईआर दर्ज करवाने पर शुक्रवार को फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

गारबेज कलेक्शन के बाद नगर निगम के 12 वाहन शहर से कूड़ा उठा रहे हैं। इसमें निगम की गाड़ियां निजी ठेकेदारों के जरिये चलाई जा रही हैं। नियमानुसार एक्सपायर दवाओं को खुले में नहीं फेंका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के जेई सुनील ने कहा कि मालरोड पर मेडिकल दुकान से खराब दवाओं को निगम कूड़ा वाहन में फेंकने के लिए भेजा जा रहा था। इस पर सूचना मिलते ही टीम के साथ गाड़ी में रखी दवाओं को जब्त कर लिया है। इस मामले में एफआईआर करने पर शुक्रवार को फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed