फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Experts share views on AI and automation at Solan College

Solan News: सोलन कॉलेज में एआई और ऑटोमेशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

Tue, 23 Dec 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Experts share views on AI and automation at Solan College
डिग्री कॉलेज सोलन में उच्च शिक्षा में एआई एवं ऑटोमेशन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मौजूद म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन । राजकीय महाविद्यालय सोलन में उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ऑटोमेशन का एकीकरण विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अंतर-विषयी सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों ने तकनीक और शिक्षा के भविष्य पर गहरा मंथन किया।नैतिक उपयोग पर जोर सम्मेलन के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सर्बजोत सिंह बहल रहे। उद्घाटन सत्र में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने कहा कि वर्तमान दौर में एआई को पाठ्यक्रमों में शामिल करना अनिवार्य हो गया है, लेकिन इसके सार्थक और नैतिक उपयोग पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और डॉ. जगदीश ने अपने शोध सार के माध्यम से भौतिकी के क्षेत्र में एआई की भूमिका को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में फेरुज अकबरोव, डॉ. अजरा ताजहिजी, डॉ. विष्णु गोपन, डॉ. शमेनाज बानो और डॉ. हेडी हबरा ने विभिन्न सत्रों में भाषा, वाणिज्य, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में एआई के बढ़ते प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। 140 प्रतिभागियों ने रखा अपना पक्ष सम्मेलन के दौरान कुल तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें देशभर से लगभग 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed