फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ex-serviceman league give awards to Kargil bravehearts in Arki

पूर्व सैनिक लीग ने कारगिल के शूरवीर किए सम्मानित

Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman league give awards to Kargil bravehearts in Arki
अर्की पूर्व सैनिक लीग इकाई और भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के कारगिल दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद स? - फोटो : SOLAN
अर्की (सोलन)। पूर्व सैनिक लीग इकाई और भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने सोमवार को विश्राम गृह में कारगिल विजय दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में हिमको के चेयरमैन रत्न सिंह पाल ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीग के प्रधान पदम देव ठाकुर ने की। इससे पहले लीग के सदस्यों ने कारगिल में शहीद कै. विजयंत थापर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि रत्न सिंह पाल ने कारगिल में शहीद जवानों को याद कर कहा कि लीग के बातल में बन रहे भवन के निर्माण मेें धन राशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही पूर्व सैनिक लीग की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई जाएगी। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों कै. पदम ठाकुर, बाबुराम अंगिरस और स्व. नायक होशियार सिंह की पत्नी रीता देवी शामिल थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (शिक्षा) चमन लाल अंगिरस और पूर्व सैनिक लीग के सचिव गोपाल ने भी शिरकत की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जेएन शर्मा, जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, वंदना गुप्ता, गौरव गुप्ता, नवीन गुप्ता और राम सहित पूर्व सैनिक लीग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed