{"_id":"611e90258ebc3e14f15e380d","slug":"every-community-given-proper-representation-in-modi-cabinet-anurag-thakur-solan-news-sml3809039134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में हर वर्ग को स्थान : अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में हर वर्ग को स्थान : अनुराग ठाकुर
विज्ञापन
सोलन के पुराने बस अड्डे पर कैबिनेट मंत्री अुराग ठाकुर के भव्य स्वागत के लिए उमड़ा लोगों का जनसैला
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू/सोलन। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इतने छोटे से राज्य से इतनी छोटी आयु में उन्हें मंत्रिमंडल में मौका दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोकसभा में हो, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया। कहा कि मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। केंद्र का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है। परवाणू में जन आशीर्वाद रैली में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की सेवा करने के लिए आई है और उसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि आज हर घर को नल योजना के अंतर्गत अगले तीन साल में सबको घर में जल प्राप्त होगा। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल सरकार की शबरी योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री जयराम सरकार की गृहिणी सुविधा योजना ने हर घर को चूल्हा दिया है।
जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत परवाणू में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के नेतृत्व में किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, राजीव बिंदल, पुरुषोत्तम गुलेरिया, केएल ठाकुर, रश्मिधर सूद, डेजी ठाकुर, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का आज से हिमाचल में शुभारंभ हो गया है, हिमाचल की जनता में इस यात्रा और अनुराग ठाकुर के आगमन से भारी जोश है। अनुराग ठाकुर ने सबका धन्यवाद किया और कहा कि लोग बारिश के मौसम में भी उन्हें आशीर्वाद देने आए।