फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Every bed of the hospital will be connected to the oxygen supply pipeline

ऑक्सीजन से जुड़ेगा जिला अस्पताल का प्रत्येक बेड

Tue, 03 Aug 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Every bed of the hospital will be connected to the oxygen supply pipeline
सोलन अस्पताल में स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले अस्पताल का हरेक बेड अब जल्द ऑक्सीजन पाइपलाइन से जुड़ेगा। 200 बिस्तर वाले अस्पताल में इस वक्त करीब 190 बेड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट पहुंचने के बाद इन सभी बिस्तरों को ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़ने की कवायद है। जिला अस्पताल प्रशासन ने विभाग को इस बाबत 96 लाख 56 हजार का प्रस्ताव भेजा है। जिसे मंजूरी मिलने के बाद पाइपलाइन लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक जिले के पहलेे सरकारी ऑक्सीजन प्लांट का एक सप्ताह के भीतर ट्रायल किया जाएगा।
गौर हो कि क्षेत्रीय अस्पताल में बीते शुक्रवार को हाइटेक पीएसए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट पहुंचा है। डीआरडीओ की ओर से तैयार किए गए इस प्लांट को टाटा कंपनी ने तैयार किया है। इसमें ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर की होगी। इससे जिले के अन्य अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसल वर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने इस कार्य के लिए 96 लाख 56 हजार का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा है। अनुमति के बाद यह कार्य भी जल्द पूरा होगा। इसी के साथ अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए बार-बार ऑक्सीजन प्लांट के लिए नहीं जाना पड़ेगा। गौर हो कि कोविड की दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed