फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis on strengthening the organization at the Yuva Morcha event.

Solan News: युवा मोर्चा कार्यक्रम में संगठन मजबूती पर जोर

Sun, 05 Jul 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the Yuva Morcha event.
झंडूता में युवा मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा - फोटो : 1
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला ने युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल झंडूता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। झंडूता पहुंचने पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. सनी शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत संचालित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी भी साझा की और कार्यकर्ताओं से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठनात्मक प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी मनोज चंदेल, जिला युवा मोर्चा बिलासपुर के अध्यक्ष रामपाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार, मंडल महामंत्री मदन ठाकुर, जयपाल ठाकुर सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed