{"_id":"5f15e0bb8ebc3e639745b1e8","slug":"electricity-failure-compels-hospital-to-conduct-ct-scan-in-mobile-torch-light-in-solan-solan-news-sml338974050","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में टॉर्च की रोशनी से किए जा रहे सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में टॉर्च की रोशनी से किए जा रहे सीटी स्कैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में टॉर्च की रोशनी से सीटी स्कैन किए जा रहे हैं। आलम यह है कि पिछले एक माह से सीटी स्कैन कक्ष की विद्युत लाइन खराब पड़ी है। इस कारण यहां रोशनी के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस कारण डॉक्टर, स्टाफ और रोगियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वहीं सीटी स्कैन के दौरान मरीज को सीटी मशीन में डालने के लिए डॉक्टरों और स्टाफ को मोबाइल या टॉर्च की रोशनी इस्तेमाल करनी पड़ रही है। हालांकि सीटी स्कैन के लिए बिछाए विद्युत तार ठीक हैं लेकिन बाकी वायरिंग खराब पड़ी है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन एक माह से इस कक्ष में रोशनी के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पाया है। इससे अस्पताल प्रशासन के बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा देने के दावे भी सफल नहीं हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सोलन अस्पताल में सोलन, सिरमौर और शिमला के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई रोगियों को सीटी स्कैन करवाने की सलाह डॉक्टर देते हैं लेकिन सीटी स्कैन कक्ष में रोशनी की व्यवस्था न होने से टॉर्च की रोशनी से सीटी स्कैन को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वायरिंग की समस्या को जल्द करवाया जाएगा ठीक
अस्पताल के कार्यकारी एमएस डॉ. अशोक हांडा ने बताया कि सीटी स्कैन कक्ष में विद्युत वायरिंग में तकनीकी खराबी आने से यह समस्या है। इसे ठीक करवाने का कार्य किया जा रहा है। जब तक विद्युत लाइन ठीक नहीं होती, अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।