{"_id":"6a68ac7250d3636bb30d6647","slug":"electric-buses-in-solan-solan-news-c-19-sml1008-760593-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में फिर पहुंचीं 50 नई इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में फिर पहुंचीं 50 नई इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
पासिंग के लिए अब जल्द भेजी जाएंगी अलग-अलग जिलाें में बसें
तीन माह में 200 बसें पहुंच चुकी हैं सोलन
अभी तक नहीं दिए गए हैं किसी भी बस को रूट, पासिंग का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में इलेक्ट्रिक बसों की नई सप्लाई पहुंच चुकी है। हाल ही में 50 नई बसों का एक और बेड़ा सोलन पहुंचा है। इसके साथ ही पिछले तीन महीनों में सोलन में आने वाली इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या बढ़कर करीब 200 हो गई है। इसमें 50 बसों को पुलिस लाइन के समीप एनएच के किनारे खड़ा किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोलन पहुंचे इस नए बेड़े की बसों को अब जल्द ही तकनीकी जांच और पासिंग प्रक्रिया के लिए विभिन्न जिलों में भेजा जाएगा। विभागीय स्तर पर पासिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन बसों को अंतिम संचालन के लिए तैयार माना जाएगा। पासिंग के दौरान वाहनों की सुरक्षा मानक, बैटरी बैकअप, ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी ताकि यात्रियों को एक सुरक्षित और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सके। हालांकि सोलन में लगातार इलेक्ट्रिक बसों का आगमन हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से अभी तक किसी भी बस को आधिकारिक रूट आवंटित नहीं किया गया है। आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि जब तक सभी बसों की पासिंग प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न नहीं हो जाती, तब तक इन्हें रूट जारी नहीं किए जाएंगे। आला अधिकारियों के आदेशानुसार पासिंग क्लीयरेंस मिलने के तुरंत बाद ही इन बसों के विस्तृत रूट तय किए जाएंगे, जिससे विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी।
इनसेट
प्रदूषण से राहत और यात्रियों को सुविधा
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में नई बसों के आने से न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचेगा, बल्कि आम जनता को डीजल बसों के धुएं और शोर से भी मुक्ति मिलेगी।