फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Election training given to polling personnel in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में मतदान कर्मियों को दिया चुनाव प्रशिक्षण

Fri, 28 Jun 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 28 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Election training given to polling personnel in Nalagarh
नालागढ में मतदान कर्मी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए। संवाद
सामान्य पर्यवेक्षक ने दिए सभी चुनाव कर्मचारियों को जरूरी टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ उप-चुनाव को लेकर राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों आदि के लिए प्रशिक्षण हुआ। इसकी अध्यक्षता सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. वेद पति मिश्र ने की।
उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों से मतदान दिवस की मॉकड्रिल से लेकर मतदान की अंतिम प्रक्रियाओं से संबंधित सवाल पूछे व महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मतदान प्रक्रिया से संबंधित नियमों एवं निर्देशों का पालन करें। साथ ही ईवीएम व वीवी पैट मशीनों के संचालन के बारे में पूरी गंभीरता और सजगता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी दिव्यांशु सिंगल ने मतदान प्रक्रिया के दौरान ईवीएम के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को रिहर्सल के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 154 मतदान अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उप-चुनाव के लिए मतदान के लिए 121 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार नालागढ़ निशा आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed