{"_id":"5ea82e728ebc3e90470cec7f","slug":"education-solan-news-sml3315403161","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू की जून में होने वाली परीक्षाओं के आवेदन 15 मई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू की जून में होने वाली परीक्षाओं के आवेदन 15 मई तक
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विद्यार्थी जून में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म 15 मई तक भर सकते हैं, जबकि द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
वहीं, 30 मई तक अपनी असाइनमेंट जमा करवा सकते हैं। नालागढ़ महाविद्यालय में स्थित इग्नू केंद्र समन्वयक डॉ.बीएस राठौर ने बताया कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में इग्नू की परिचय बैठक औपचारिक रूप से नहीं हो सकी, जिसके लिए इग्नू स्टडी सेंटर नालागढ़ ने ई-काउंसलिंग के माध्यम से इस परिचय सभा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इग्नू ने जून माह में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 मई और असाइनमेंट जमा करने की तिथि 30 मई तक बढ़ा दी है।
विद्यार्थी अपनी असाइनमेंट बनाने, प्रवेश फार्म, परीक्षा फार्म भरने, अगले सेमेस्टर और वर्ष के लिए पंजीकरण सहित प्रवेश पत्र आदि इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी असाइनमेंट की स्कैन कॉपी इग्नू की साइट पर भेज सकते हैं और परिस्थितियां सामान्य होने पर इन्हें इग्नू केंद्र में जमा करवाएं। द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कोर्स के लिए जनवरी 2020 में प्रवेश लिया है, उनकी परीक्षा दिसंबर में होगी। लॉकडाउन के कारण यदि स्टडी मैटीरियल अभी तक नहीं मिला है तो विद्यार्थी ई-ज्ञानकोष से सहायता ले सकते हैं। इस पोर्टल में डिजिटल फॉरमेट में काफी अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। प्रादेशिक केंद्र शिमला के इग्नू सोशल नेटवर्किंग पेज को लाइक करके भी सामग्री हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के अध्ययन से संबंधित कोई भी जानकारी और समस्या के लिए इग्नू स्टडी सेंटर नालागढ़ में भी दूरभाष कर संपर्क करके अपनी शंकाओं और समस्याओं का निवारण विद्यार्थी कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह सरकार और प्रशासन के जारी आदेशों का अनुसरण करें।