फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dushera ravan dahan

बीबीएन में कई जगहों पर हुआ रावण दहन, सैकड़ों की भीड़ रही मौजूद

Wed, 05 Oct 2022 08:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
dushera ravan dahan
धर्मपुर स्कूल में दशहरा पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद दर्शक। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। हाउसिंग बोर्ड बद्दी के दशहरा मैदान और वार्ड नंबर एक के पार्क में दशहरा मनाया गया। दोनों स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए गए।
विज्ञापन

नगर परिषद ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी के फेस तीन में दशहरा मनाया गया। यहां पर कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समारोह के मुख्यातिथि दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुतलों को आग लगाई। इससे पहले यहां पर भव्य झंाकियां भी निकाली गईं। वहीं बद्दी के वार्ड एक और दो के लोगों ने बद्दी के पार्क में दशहरा पर्व मनाया। यहां पर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की सुंदर झांकियां निकाली गईं। पार्क के बाहर मुख्य मार्ग पर खाने-पीने के स्टॉल और खिलौनों की दुकानें सजीं। छोटे बच्चों ने जमकर खिलौनों की खरीदारी की। समारोह में ऊंट की सवारी, शूटिंग और मिक्की-माउस का छोटे बच्चों ने लुत्फ उठाया। देर शाम समारोह में कांग्रेस के प्रदेश सचिव मदन लाल चौधरी और अग्रवाल सभा के प्रधान राजेश जिंदल ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को आग लगाई।
विज्ञापन

नालागढ़ में रामलीला कमेटी ने रावण का दहन किया गया। पुराने स्कूल मैदान में रावण वध किया गया। उधर हरिपुर स्थित सर्वधर्म मंदिर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पर पंजाब और हरियाणा से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बरोटीवाला थाने से टीम तैनात रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ट्रैफिक वनवे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed