फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Durva Adarsh and Mayank got first position in junior middle and senior category painting competition held in Shoolinh fair

कनिष्ठ वर्ग में दुर्वा, मध्यम में आदर्श और वरिष्ठ में मयंक प्रथम

Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर से 170 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त सोलन संजय स्वरूप ने किया। मेधावी विद्यार्थियों को 1300 से 2,000 रुपये तक की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी ममता वर्मा, डॉ. कामेश्वर शर्मा, डॉ. रोहित कुमार, अतुल कुमार विशेष मौजूद रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग तीसरी से पांचवीं के लिए विषय पार्क का दृश्य रहा। इसमें सेंट ल्यूक्स स्कूल की दुर्वा ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथेना पब्लिक स्कूल की देवांशी खन्ना दूसरे और एमआरएडीएवी स्कूल की आयुशी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। गीता आदर्श स्कूल की यशिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मध्यम वर्ग में कोविड से क्या सीखा विषय में एमआरएडीएवी के आदर्श चौहान प्रथम, दयानंद आदर्श स्कूल कंडाघाट की यशिका वर्मा दूसरे और एसडी स्कूल सोलन की शिभा अंसारी तीसरे स्थान पर रहीं। सेंट ल्यूक्स स्कूल की आहाना धीमान को सांत्वना पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आजादी का अमृत महोत्सव विषय रहा। इसमें गुरुकुल स्कूल के मयंक रघुवंशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की तनिष्क कटोच दूसरे और चायल स्कूल की शिर्या शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। सामान्य वर्ग में प्रथम पुरस्कार डाइट सोलन की भानु गुप्ता ने प्राप्त किया। सोलन की मोनिका दूसरे और तमन्ना यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed