फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   during dry weather lost of reaching in hospital

Solan News: शुष्क ठंड से बार-बार बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग, बढ़ी परेशानी

Thu, 25 Jan 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जैसे लोगों में आ रहे लक्षण, बढ़ी जा रही चिंता
विज्ञापन

खांसी और गले दर्द के मामले आ रहे सबसे ज्यादा
क्षेत्रीय अस्पताल में लगातार बढ़ रही ओपीडी, एडवाइजरी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बारिश न होने से बार-बार लोग शुष्क ठंड के कारण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खांसी, बुखार और जुकाम होने से लोग दो सप्ताह तक बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। वहीं खांसी और गले में दर्द के भी अधिक मामले अस्पतालों में आ रहे हैं। इससे लगातार ओपीडी बढ़ती जा रही है। चिंता की बात तो यह है कि लोगों में कोरोना जैसे लक्षण लोगों का आ रहे हैं। इससे काफी दिक्कतें आ रही है और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी लगातार बढ़ रही है। शुष्क ठंड के चलते बच्चों में टांसिल और बुखार के मामले आ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने ठंड से बचाव करने और शरीर को पूरी तरह ढककर बाहर निकलने के लिए कहा है ताकि शुष्क ठंड से बचाव किया जाए सके। साथ ही लोगों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

बात दें कि शुष्क ठंड और बर्फीली हवाओं का असर सेहत पर पड़ रहा है। बारिश न होने से धूल-मिट्टी अधिक हो गइ है। बच्चों के साथ-साथ बड़े और बुजुर्ग भी वायरल की चपेट में आ है। बच्चों में टॉन्सिल और बुखार के मामले आ रहे है। ऐसे में ओपीडी भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

इनसेट
क्या करें उपाय
-गर्म कपड़े पहनें।
-घर से निकलते समय शरीर को अच्छी तरह से ढकें।
-पानी को उबालकर प्रयोग में लाएं।
-गर्म खाद्य वस्तुओं का उपयोग करें।
-सर्दी और जुकाम होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।

कोट
अस्पताल में लगातार खांसी, जुकाम, बुखार के मामले अधिक हो गए हैं। लोगों से आग्रह है कि वह अपना ध्यान रखें और बुखार होने पर तुरंत अस्पताल का रुख करें।
-डॉ तरूण शास्त्री, मेडिसन विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed