{"_id":"61bb4888917f1949d147a131","slug":"driver-found-dead-in-a-truck-under-suspicious-conditions-near-baddi-truck-union-solan-news-sml3935684177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में संदिग्ध हालात में मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में संदिग्ध हालात में मिला चालक का शव
विज्ञापन
Driver found dead in a truck under suspicious conditions near Baddi truck union
बद्दी (सोलन)। बद्दी ट्रक यूनियन के समीप एक ट्रक में चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। चालक ट्रक के इंजन पर लीवर के साथ औंधे मुंह पड़ा था।
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय ट्रक चालक श्याम लाल पुत्र हरि सिंह जिला मंडी सरकाघाट तहसील गांव धरब्याणी बुधवार को ट्रक में बद्दी यूनियन के समीप खड़ा था।
वहां पर साथ लगते ट्रक चालकों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दया राम के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बद्दी अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। वीरवार को मृतक का नालागढ़ में पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया। उधर,एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।