फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drish Shoes Company workers took out a rally

द्रिश शूज कंपनी के कामगारों ने निकाली रोष रैली

Tue, 26 Oct 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Drish Shoes Company workers took out a rally
द्रिश कंपनी के कामगार मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ के द्रिश शूज कंपनी के कामगारों ने नालागढ़ में रोष रैली निकाली। कामगारों ने एसडीएम और श्रम कार्यालय तक रैली निकाली और गैर कानूनी तरीके से बंद की कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई और कामगारों की बकाया राशि देने की मांग की।
विज्ञापन

एटक के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव नरेश घई, राजपुरा पंचायत के प्रधान सुरेंद्र पाल, उपप्रधान प्रकाश चंद, द्रिश शूज कंपनी के प्रधान श्रीधर और महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में कामगार राजपुरा स्थित द्रिश कंपनी परिसर में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान कामगारों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कंपनी को खोलने, कामगारों को चार माह की तनख्वाह और बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की गई। कंपनी के प्रधान श्रीधर ने बताया कि कंपनी संचालकों का कहना है उनका दिवालिया हो गया है।
विज्ञापन

अब वह कोई भी भुगतान नहीं कर पाएंगे। कंपनी की कॉलोनी की लाइट और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। अब इतने कामगार कहां जाएं। कामगार तीन दशक से कंपनी में काम कर रहे हैं। यही नहीं अब संचालक चोरी-छिपे कंपनी से सामान ट्रक में भर कर ले जा रहे हैं। इस पर रोक लगाई जाए। एसडीएम ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed