फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drinking water shortage in Lehru village of Nalka Panchayat for two months

Solan News: नालका पंचायत के लेहरू गांव में दो माह से पेयजल किल्लत

Fri, 21 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage in Lehru village of Nalka Panchayat for two months
नालका पंचायत के लेहरू गांव में पानी की इंतजार में नलके के पास रखे खाली  बर्तन। संवाद
पट्टा से गाड़ियों में भरकर ला रहे हैं लोग पीने का पानी
विज्ञापन


लोगों ने समस्या को देखते हुए टैंकर लगाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। नालका पंचायत के लेहरू गांव में पिछले दो माह से पानी नहीं आ रहा। लोगों का कहना है कि उनकी पेयजल योजना में पानी तो है लेकिन उनके गांव से पहले पड़ने वाले गांव के लोग नल खोल कर रखते हैं जिससे लेहरू गांव तक पानी नहीं पहुंच रहा है। यहां के लोग पट्टा से गाड़ियों में पानी भरकर ला रहे हैं, जोकि काफी दूर है।

नालका पंचायत के लेहरू गांव को डूनी नाली प्रवास पेयजल योजना से जोड़ा गया। इस योजना से नाली, धोट व लेहरू गांव को जोड़ा गया है लेकिन जल स्रोत में पानी कम होने से नाली व धोट गांव के लोग जब नल खोलते हैं तो लेहरू गांव में पानी नहीं जा रहा है। दो माह हो गए हैं। यहां पर कोई बावडी व अन्य जल स्रोत भी नहीं है। जिससे यह लोग गाड़ियों से पानी मंगवा रहे हैं। सबसे अधिक समस्या इन लोगों को अपने मवेशियों की हो गई है। लोगों ने अपने मवेशी पानी के बगैर जंगल में खुले छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


लेहरू गांव के ओमकार संधू, महंत राम, लाल पत ने बताया कि उनके गांव से पिछले गांव के लोग नलका खोल रहे हैं जिससे पानी नहीं पहुंच रहा। उन्होंने इसकी शिकायत पंचायत के प्रधान प्रेमचंद, उपप्रधान मस्त राम व वार्ड सदस्य हरिचंद को की थी। उपप्रधान व वार्ड पंच ने मौका भी देखा था लेकिन जिस दिन मौका देखा गया उस दिन मात्र आधा घंटे के लिए पानी आया था उसके बाद पानी नहीं आया है। उन्होंने लेहरू गांव में टैंकर लगाने की मांग की है। उधर, इस संबंध में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में नहीं है। शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed