{"_id":"6987487e8d7b08c52f0853f0","slug":"dont-make-portal-an-excuse-for-slow-progress-dc-solan-news-c-176-1-ssml1040-162796-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम प्रोग्रेस के लिए पोर्टल का बहाना न बनाएं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम प्रोग्रेस के लिए पोर्टल का बहाना न बनाएं : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी राम जी योजना में काम न होने पर लगाई लताड़
बोले-प्रदेशभर में कार्य करवाने में पीछे से दूसरे नंबर पर है जिला सोलन
उपायुक्त ने की जिले में चल रहे विकास कार्याें की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वीबी जी राम जी योजना के तहत विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने खंड विकास अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि सोलन जिला प्रदेशभर में इस योजना के कार्यान्वयन में पीछे से दूसरे स्थान पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कम प्रगति के लिए पोर्टल को बहाना नहीं बनाया जा सकता।
उपायुक्त शनिवार को खंड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कंडाघाट और पट्टा को योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सांसद निधि, विधायक निधि और मनरेगा के लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) मॉडल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कूड़ा पृथकीकरण के लिए शेड का निर्माण किया जाए तथा सोखता गड्ढों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खंड स्तर पर प्लास्टिक कचरा संयंत्र चिन्हित कर उनके निर्माण के निर्देश दिए, ताकि प्लास्टिक कचरे का उचित निष्पादन हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमईरा की दुकानों के निर्माण के लिए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को हिमईरा की दुकानों के साथ-साथ होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर बेचने की संभावनाएं तलाशी जाएं। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें संबंधित योजनाओं के पोर्टल पर तुरंत अपलोड किया जाए।
बैठक में सांसद निधि, विधायक निधि, पंचायतीराज विभाग की योजनाओं, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, सभी खंड विकास अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।