फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Doctors to treat people unable to walk and move at home under Jeevan Dhara Mission in Solan district

चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को डॉक्टर घर पर देंगे इलाज

Sat, 19 Mar 2022 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Doctors to treat people unable to walk and move at home under Jeevan Dhara Mission in Solan district
Doctors to treat people unable to walk and move at home under Jeevan Dhara Mission in Solan district
आदित्य सोफत
विज्ञापन

सोलन। जिले में चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को अब घर पर ही इलाज पाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने जीवन धारा मिशन की शुरुआत की है। मिशन के तहत लोगों को नया जीवन मिल पाएगा। इस योजना के तहत गांव-गांव में चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी जिससे लोगों को फायदा पहुंचेगा। लोगों का इलाज घर-द्वार पर ही संभव हो पाएगा। पहले चरण में मिशन को स्वास्थ्य खंड अर्की से शुरू किया जाएगा। कोविड के चलते जून 2020 के बाद यह सेवा विभाग ने बंद कर दी थी।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने जीवन धारा मिशन की शुरुआत कोरोना काल से पहले की गई थी। इसके लिए सात जिलों का चयन हुआ था जिसमें जिले का अर्की क्षेत्र भी है। इस मिशन के लिए सरकार ने मोबाइल मेडिकल वैन दी थी और चार सदस्य टीम बनाई थी।
विज्ञापन

टीम बनने के बाद लोगों को इसकी सुविधा दी जाने लगी। कोरोना के चलते इस मिशन पर ब्रेक लग गई और वाहन का प्रयोग जिले में कोरोना टेस्टिंग के लिए किया गया। इस वाहन से निरंतर करीब चार हजार से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद लोगों को घरद्वार पर इस यूनिट की सुविधा देने का फैसला लिया है और टीम को फिर कार्य पर तैनात किया गया है।
प्रवेशद्वार में दी गई सुविधा
मेडिकल वैन की सुविधा कोविड काल के दौरान परवाणू और नालागढ़ में दी गई। कोरोना कर्फ्यू में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सैंपल जांचे गए। रिपोर्ट आने के बाद ही मोबाइल टीम लोगों को हिमाचल आने देती था। इससे मोबाइल वैन ने कोविड को फैलने से भी रोकने में काफी मदद की है। साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए भी मोबाइल वैन को प्रयोग में लाया गया।

गांव स्तर तक मिलेगी सुविधा
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मोबाइल यूनिट कोविड काल में काफी प्रभावी रही। वैन हर कंटेनमेंट जोन में पहुंच सकती थी। इस वैन का प्रयोग फिर लोगों के चिकित्सा सुविधा में लगाया है। जिले में केवल एक ही मोबाइल मेडिकल वैन है। सरकार से अन्य वैन मुहैया करवाने के लिए कहा है जिससे लोगों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed