{"_id":"6214f27c7a08f66d8a27e607","slug":"doctors-strike-continues-ultrasound-stopped-for-two-days-solan-news-sml4003965190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दो दिन से अल्ट्रासाउंड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दो दिन से अल्ट्रासाउंड बंद
विज्ञापन
सोलन अस्पताल में मंगलवार को इलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। डॉक्टरों की पेनडाउन हड़ताल से दो घंटे तक क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में बीते दो दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा भी ठप है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के एक ही डॉक्टर होने की वजह से परेशानी आ रही है। मंगलवार को अस्पतालों में मरीजों को साढ़े 11 बजे के बाद उपचार मिला।
अस्पताल में मरीजों अधिक भीड़ होने के कारण पर्ची काउंटर से लेकर प्रत्येक ओपीडी के बाहर लंबी लाइनें लगी रही। पंजाब की तर्ज पर पे-स्केल बढ़ाने और कई अन्य मांगों को लेकर चिकित्सकों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। कोविड काल में चिकित्सकों ने जोखिम उठा कर काम किया है। लेकिन उस हिसाब से वेतन नहीं मिल रहा है। पेश है क्षेत्रीय अस्पताल से लाइव रिपोर्ट।
स्थान-क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, समय-10: 45 बजे। हड़ताल के कारण अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों के बीच हाहाकार मचा है। ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी हैं। मरीज परामर्श लेने के लिए पर्च बनाकर ओपीडी की ओर जा रहे हैं। लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी बंद हैं। समय-10:55। अस्पताल की सबसे अस्त व्यस्त मेडिसिन ओपीडी पर मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इलाज के लिए करीब डेढ़ घंटे से इंतजार किया जा रहा है। उपचार के लिए मरीज डॉक्टरों का इंतजार ओ
विज्ञापन
पीडी के बाहर खड़े होकर कर रहे है। मंगलवार को मरीजों की अधिक भीड़ उमड़ी है। समय-11:20 बजे क्षेत्रीय अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष खाली पड़ा है। बीते दो दिनों से यहां पर किसी भी मरीज का इलाज नहीं हुआ है। अल्ट्रासाउंड के मात्र एक ही डॉक्टर होने की वजह से यह परेशानी आ रही है। 11:35 बजे हड़ताल खत्म होने के बाद डॉक्टर ओपीडी में पहुंच चुके हैं। वहीं दो घंटे से इंतजार में बैठे मरीज बारी का इंतजार कर रहे हैं। ओपीडी के बाहर इलाज के लिए शाम तक मरीजों की भीड़ लगी रही।