{"_id":"61ad004da640ae79416aa36c","slug":"doctors-and-health-workers-felicitated-in-bilaspur-and-solan-solan-news-sml3924093167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप राजहंस को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप राजहंस को मिला सम्मान
विज्ञापन
सोलन में बिलासपुर एम्स व कोविड की दूसरी डोज लक्ष्य पूर्ण होने से आयोजित लाइव कार्यक्रम में मौजूद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति में रविवार को कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज की लक्ष्य प्राप्ति में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिला के बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान के प्रांगण में आयोजित किया गया। सोलन जिले में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप राजहंस को कोविड-19 काल में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए बिलासपुर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीकाकरण में सराहनीय कार्य के लिए चिकित्सकों समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में सराहनीय कार्य के लिए नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. सुमित सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डॉ. शालिनी पुरी, डॉ. वीके गोयल, जिला सलाहकार सोलन डॉ. शालू राठौर, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. राधा शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. अमित रंजन, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. संगीता उप्पल, स्वास्थ्य शिक्षिका सोलन सुषमा शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन के निजी सहायक ललित शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण ब्यूरो ने सभी चिकित्सा खंडों को 1500 कोरोना टीकाकरण प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए। चिकित्सा खंड सोलन को 150, चिकित्सा खंड अर्की को 290, चिकित्सा खंड धर्मपुर को 275, चिकित्सा खंड चंडी को 230, चिकित्सा खंड नालागढ़ को 325 तथा चिकित्सा खंड सायरी को 230 कोरोना टीकाकरण प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए गए।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कश्यप, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री नंद राम कश्यप, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री भरत साहनी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, पार्षद मीरा आनंद, पार्षद, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति, चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल कर्मी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सोलन में बिलासपुर एम्स से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का लाइव प्रसारण देखते पदाधिकारी। संवाद- फोटो : SOLAN