{"_id":"39c9cd14fe5eaf89b4dfe1b97ee23d85","slug":"doctor-not-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोटीवाला पीएचसी में कई माह से चिकित्सक का पद खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोटीवाला पीएचसी में कई माह से चिकित्सक का पद खाली
ब्यूरो /अमर उजाला, बरोटीवाला (सोलन)
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला स्थित पीएचसी में पिछले कई माह से चिकित्सक का पद रिक्त है। इससे एक दर्जन पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को उपचार के लिए कालका, पीजीआई जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
बरोटीवाला पीएचसी में वर्तमान में एक स्टाफ नर्स ही है। पूर्व प्रधान गुरबख्श खन्ना, संजय बंसल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलविंद्र ठाकुर, रामजीदास, उदय राम चौधरी, पतराम ठाकुर ने बताया कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थान तो खोल दिए हैं, लेकिन यहां पर स्टाफ उपलब्ध नहीं कराया है। बताया जा रहा है कि यहां पर तैनात चिकित्सक अपनी हायर एजुकेशन के लिए अवकाश पर गया है। उसके स्थान पर अभी तक दूसरा कोई चिकित्सक नहीं आया है। मधाला पंचायत के पूर्व प्रधान माधो राम मेहता उपप्रधान भाग चंद शर्मा ने बताया कि बरोटीवाला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी पुराना है। यहां पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रवासी कामगार भी उपचार के लिए आते हैं। लेकिन, वर्तमान में चिकित्सक न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डॉ. आरके धरोच ने बताया कि यहां पर तैनात चिकित्सक हायर स्टडी के लिए अवकाश पर गए हैं। चिकित्सकों की कमी जिले भर में है। नालागढ़ के बीएमओ को यहां पर प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन