{"_id":"662e406ee75b57196704ac3d","slug":"district-senior-citizen-forum-scholarships-distributed-to-children-solan-news-c-176-1-ssml1042-120527-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला वरिष्ठ नागरिक फोरम ने\nबच्चों को बांटी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला वरिष्ठ नागरिक फोरम ने बच्चों को बांटी छात्रवृत्ति
Sun, 28 Apr 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिला वरिष्ठ नागरिक फोरम की ओर से सम्मानित किए गए बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरम की ओर से शहर में हुआ कार्यक्रम
80 होनहार व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बांटे चेक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन वरिष्ठ नागरिक फोरम की ओर से 80 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति बांटी गई। इसमें होनहार छात्रों समेत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को चेक दिए गए। कार्यक्रम में साईं संजीवनी अस्पताल के निदेशक संजय अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में संस्था के महा सचिव अरुण गोयल ने बताया कि प्रधानाचार्य की ओर से बोर्ड परीक्षाओं समेत आठवीं और नौवीं कक्षा के बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए नाम चयनित किए गए थे। फोरम ने 15 सरकारी स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय, सनातन धर्म विद्यालय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की पहली किस्त के रूप में 1500 रुपये चेक के रूप में दिए हैं और शेष 1500 रुपये की राशि अक्तूबर और नवंबर में विद्यार्थियों को दी जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ कपूर, संतोष कुमार सिंहा, आरके पठानिया, रमेश अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।