{"_id":"69f1106573816a561706baba","slug":"district-level-wushu-competition-to-be-held-in-baddi-on-may-2-and-3-solan-news-c-176-1-ssml1040-168250-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में 2 व 3 मई को होगी जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में 2 व 3 मई को होगी जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
जिला वुशु स्पोर्ट्स एसोसिएशन सोलन की बैठक में तैयार की रूपरेखा
निर्णय संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। जिला वुशु स्पोर्ट्स एसोसिएशन सोलन के तत्वावधान में आगामी 2 और 3 मई को नव आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल साई रोड बद्दी में 14वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सोलन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग (महिला एवं पुरुष) के सैकड़ों खिलाड़ी मार्शल आर्ट्स में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता की रूपरेखा तय करने के लिए वुशु एसोसिएशन जिला सोलन की बैठक नालागढ़ के एक निजी होटल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कोषाध्यक्ष हरदेव सैनी ने की। बैठक में आगामी चुनाव की तिथि, पिछले वर्ष की खेल गतिविधियों की समीक्षा, वित्तीय रिपोर्ट का अनुमोदन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी नव आदर्श स्कूल बद्दी को सौंपी। बैठक में संघ के कार्यकारिणी प्रधान जितेंद्र राणा, सचिव श्याम लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष हरदेव सैनी सहित कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतिभागियों के लिए दस्तावेज अनिवार्य
एसोसिएशन के सचिव श्याम लाल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयु एवं पहचान संबंधी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल की ओर से जारी आयु प्रमाणपत्र के साथ दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य होंगे। बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।