फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dispute on truck union election

Solan News: ट्रक यूनियन और सोसायटी के बीच विवाद थमने का नहीं ले रहा नाम

Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोसायटी की ओर से आज करवाए जाएंगे यूनियन के चुनाव
विज्ञापन


उपायुक्त ने यूनियन के प्रधान को और समय देने की बात कही

सोसायटी प्रधान को समय देने को तैयार लेकिन अन्य कार्यकारिणी बदली जाएगी

ट्रक यूनियन के प्रधान अगर चुनाव में आएंगे तभी उन्हें पद पर रखा जाएगा, अन्यथा नहीं

सोसायटी ट्रक यूनियन के चुनाव कराने के लिए नहीं है अधिकृत : महासचिव

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। ट्रक यूनियन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रक यूनियन के पदाधिकारी जहां चुनाव को लेकर कोर्ट में गए हैं वहीं कोऑपरेटिव सोसायटी के पदाधिकारी वीरवार को चुनाव कराने पर अड़े हैं। इसके लिए उन्होंने डीसी सोलन, एसडीएम नालागढ़ व एसपी बद्दी को लिखित व मौखिक रूप में अवगत करा दिया है।

उपायुक्त मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में दोनों पार्टियों की बैठक एसपी कार्यालय बद्दी में हुई। इसमें ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह, सोसायटी के प्रधान जितेंद्र ठाकुर, नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा व दून के विधायक राम कुमार चौधरी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने इस मामले को बातचीत के जरिये सुलझाने व हरभजन सिंह को और समय देने की मांग की। जिस पर सोसायटी के प्रधान जितेंद्र जिंदू ने उपायुक्त को ट्रक यूनियन के प्रधान को यथावत रखने का आश्वासन दिया लेकिन अन्य कार्यकारिणी को बदलने पर अड़े रहे। कहा कि यह जनता की मांग है और सभी ट्रक आपरेटर ऐसा करना चाहते हैं। वीरवार को चुनाव रखे गए हैं। प्रधान हरभजन सिंह वीरवार को होने वाले चुनाव में आएंगे तो उन्हें यथावत रखा जाएगा। अगर नहीं आते हैं तो प्रधान पद के लिए भी अन्य पदाधिकारियों के साथ चुनाव होगा।
विज्ञापन


ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के प्रधान जितेंद्र जिंदू ने कहा कि अभी ट्रक यूनियन के प्रधान की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है कि वे चुनाव प्रक्रिया में आएंगे या नहीं। अगर नहीं आते हैं तो प्रधान पद के लिए भी चुनाव होगा। वीरवार को ही ट्रक यूनियन कार्यालय में मौके पर ही चुनाव अधिकारी को तैनात किया जाएगा, जिसकी देखरेख में चुनाव होंगे। चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिए उन्होंने उपायुक्त, एसडीएम नालागढ़ व एसपी बद्दी को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि अदालत ने ट्रक यूनियन के कार्य में बाहरी हस्तक्षेप पर रोक लगाई है। इसके लिए 7 अक्तूबर तक ट्रक ऑपरेटर सोसायटी को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। सोसायटी को ट्रक यूनियन के चुनाव कराने का अधिकार ही नहीं है। ट्रक यूनियन स्वयं इसके चुनाव कराने के लिए अधिकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed