फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diseases identified by examining students' mouths

Solan News: विद्यार्थियों के मुंह की जांच कर रोगों की पहचान की

Thu, 24 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट ने सलाम मुंबई फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में तंबाकू मुक्त स्वस्थ विद्यालय कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग में मौखिक जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू से संबंधित रोगों की पहचान करना और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रेषित करना रहा।
विज्ञापन

मुख्य निर्माण अधिकारी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड मुकेश सक्सेना ने कहा कि शैक्षणिक स्तर पर तंबाकू के दुष्प्रभावों पर कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय है। क्षेत्रीय प्रबंधक अंबुजा फाउंडेशन भूपेंदर गांधी ने कहा कि स्वस्थ जीवन की शुरुआत स्वच्छ मुख से होती है। स्वस्थ कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 49 विद्यालयों को जोड़ा जा रहा है। कहा कि ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों का सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित हो रहे है। इस दौरान डॉ. कुलभूषण शर्मा द्वारा मौखिक जांच शिविर में परामर्श और जांच करके कार्यक्रम से विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली और आदतों का विकास होगा। इस मौके पर मुख्याध्यापक सुशील शर्मा, सुनीता देवी, सावित्री बंसल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed