फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Discussion on eliminating the rote learning system and providing experience-based education

Solan News: रट्टा प्रणाली को खत्म कर अनुभव आधारित शिक्षा देने पर चर्चा

Fri, 30 Jan 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Discussion on eliminating the rote learning system and providing experience-based education
अर्की में व्यावसायिक शिक्षकों के लिए रोजगार योग्यता शिक्षा पर कार्यशाला के दौरान। स्रोत: संस्था
अर्की में व्यावसायिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
विज्ञापन








30 शिक्षकों ने लिया एंप्लॉयबिलिटी एजुकेशन कार्यक्रम में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से छात्र स्कूल अर्की में एंप्लॉयबिलिटी एजुकेशन कार्यक्रम के तहत व्यावसायिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला सोलन के अर्की और धुंदन शिक्षा खंडों से 30 व्यावसायिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कॅरिअर साक्षरता, जीवन कौशल, वित्तीय साक्षरता, लैंगिक समानता, बाल संरक्षण और कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रट्टा प्रणाली से हटकर अनुभवात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों की शिक्षा उपरांत रोजगार क्षमता को सुदृढ़ करना रहा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान सहभागिता, समूह कार्य, भूमिका निर्वहन और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को विषयवस्तु को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य छात्र स्कूल अर्की राज कुमार गौतम ने प्रतिभागी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी भूपेश शर्मा और ब्लॉक समन्वयक अमर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed