फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dirty water is being released in Kundlu Khad of Panjehra, order for investigation

Solan News: पंजेहरा के कुंडलू खड्ड में छोड़ा जा रहा गंदा पानी, जांच के आदेश

Thu, 25 Jan 2024 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पंजेहरा में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 36 शिकायतों का मौके पर किया निपटारा, 63 मांगें विभागों को भेजी
विज्ञापन

खनन पर शिकंजा कसने के लिए भी दिए निर्देश, सख्त कार्रवाई को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। ग्राम पंचायत पंजेहरा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में कुंडलू खड्ड में गंदा पानी छोड़ने से लोगों को आ रही समस्या का मुद्दा खूब गुंजा। लोगों ने बताया कि कुंडलू खड्ड में लगातार गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इससे काफी दिक्कतें स्थानीय लोगों को आ रही है। कई बार समस्या विभागों को बताई जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। समस्या को सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.धनीराम शांडिल ने मौके पर जांच के आदेश दिए। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। वीरवार को पंजेहरा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 36 शिकायतों का निपटारा मौके पर किया गया। वहीं 63 मांगों को उचित कार्रवाई के लिए विभिन्न विभागों को भेजा गया। इस दौरान खनन अधिकारी तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए कि नालागढ़ उपमंडल में अवैध खनन पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को इस दिशा में समुचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने अधिकारियों को राजस्व संबंधी विभिन्न मामले, पेयजल और विद्युत से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निपटारा करने के लिए कहा।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने के लिए सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट का प्रयोग करें। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोग बिना किसी डर के अपनी समस्या प्रशासन के सम्मुख रख पा रहे हैं और अधिकारी बिना किसी दबाव के समस्याओं का समाधान करने में सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने में प्रदेश सरकार सफल हो रही है।कार्यक्रम में कुल कार्यक्रम में विभिन्न 59 प्रमाण पत्र भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 115 तथा आयुष विभाग की ओर से 172 रोगों की जांच की गई। विभाग की ओर से छह दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए। उधर, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने मांग कि पिछले वर्ष आई आपदा के कारण बेघर हुए परिवारों को आवास निर्माण के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला, अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, पुलिस उप अधीक्षक फिरोज खान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed