फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diggal people planning to boycott Arki byelection after accusing government of neglecting the area

उपचुनाव बहिष्कार करने की तैयारी में दिग्गल के लोग

Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Diggal people planning to boycott Arki byelection after accusing government of neglecting the area
Diggal people planning to boycott Arki byelection after accusing government of neglecting the area
रामशहर (सोलन)। दिग्गल क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार को उपचुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दे दी है। लोगों का कहना है कि पहले दिग्गल क्षेत्र नालागढ़ में शामिल था लेकिन इसे अर्की विस क्षेत्र में जोड़ दिया गया। तभी से यहां से विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन

यहां पर जितने भी कार्य हुए हैं, वह पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। मुख्यमंत्री को कॉलेज का उद्घाटन करने का भी समय नहीं है। शुक्रवार को अर्की से बैठकर मुख्यमंत्री ने कॉलेज भवन का उद्घाटन कर चुनावी मोहरा लगाया है। लोगों का कहना है कि अगर उनकी ऐसी ही अनदेखी होती रही तो आने वाले विस चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

दिग्गल पंचायत के प्रधान पवन कौशल ने कहा कि अर्की में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा था लेकिन गंबर नदी के इस पार की किसी भी पंचायत की कोई भी मांग पूरी नहीं हुई। प्रदेश में जब जब भी भाजपा की सरकार बनी है, न मुख्यमंत्री और न ही किसी मंत्री ने इस क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बधोखरी पंचायत के पूर्व उपप्रधान दलेल सिंह कौशल ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में सम्मिलित कर दिग्गल क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया है। मांगों पर गौर नहीं गया तो आगामी विधानसभा उपचुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।

वहीं, कॉलेज पीटीए के प्रधान जय सिंह कौशल ने कहा कि कॉलेज भवन को बने दो साल पहले बने कॉलेज भवन को अर्की से सीएम ने उद्घाटन कर दिया। विधायक पद की सीट पर काबिज होने के लिए चुनावी मोहरा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed