फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   diaria in solandiaria in solan

Solan News: परवाणू में डायरिया के नौ नए मरीज, अब तक 695 मामले

Thu, 09 May 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़स्लम क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करने का काम शुरू
विज्ञापन

आशा वर्कर की टीम घरद्वार पर बांट रहीं क्लोरिन की गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में वीरवार को डायरिया से नौ लोग पीड़ित हुए हैं। अब परवाणू में डायरिया के 695 मामले हो गए हैं। खास बात यह है कि बीते दो दिनों से अस्पताल में किसी भी को भर्ती नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अब उम्मीद है कि डायरिया के मामलों में कुछ हद तक गिरावट आनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग डायरिया के मामलों पर पूरी नजर बनाए हुए है। हालांकि 30 दिन के बाद भी डायरिया के मामले आने बंद नहीं हुए हैं। साथ ही डायरिया के फैलने का अभी तक ठोस कारण भी पता नहीं चल सका है।
आशा वर्कर की टीम घरद्वार जाकर लोगों को पानी उबाल कर पीने समेत अन्य बातें बता रही हैं। अब टीम ने स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना शुरू कर दिया है। घरों में क्लोरिन की गोलियां बांटी जा रही हैं। पानी की टंकियों की सफाई करने का आग्रह स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता शर्मा ने बताया कि वीरवार को डायरिया से नौ लोग पीड़ित हुए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
स्वास्थ्य विभाग और बोर्ड ने भरे सैंपल
वीरवार को उपायुक्त के साथ बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पानी के सैंपल भरे हैं। तीन अलग-अलग जगहों से दोनों टीमों ने छह सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। टीम ने सैंपल कौशल्या खड्ड, जाबली के समीप खड्ड और मझोल खड्ड से भरे हैं। सहायक आयुक्त परवाणू मोहिंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed