{"_id":"625c4902143643649227791d","slug":"dharampur-area-facing-water-crisis-but-not-getting-water-from-giri-water-scheme-solan-news-sml405928061","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंकट के बावजूद धर्मपुर क्षेत्र को आठ माह से नहीं मिला गिरि योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंकट के बावजूद धर्मपुर क्षेत्र को आठ माह से नहीं मिला गिरि योजना का लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। गर्मियां शुरू होते ही धर्मपुर क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है। हैरत की बात यह है कि धर्मपुर को गिरि योजना से आठ माह से पानी की सप्लाई ही नहीं मिली है।
इसके चलते धर्मपुर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। डगरोह पेयजल योजना से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण वर्तमान में धर्मपुर क्षेत्र की जनता को सप्ताह में एक बार ही पानी मिल रहा है।
जल शक्ति उपमंडल धर्मपुर के तहत डगरोह पेयजल योजना पिछले लगभग 50 वर्षों से चलाई जा रही है। गर्मियों में योजना में पानी कम हो जाता है। इसके चलते धर्मपुर के लिए पानी की आपूर्ति बाधित होने लगी है।
विज्ञापन
पानी की किल्लत को खत्म करने के लिए सरकार ने गिरि योजना से पानी के पाइप बिछाए हैं लेकिन पानी नहीं मिल रहा है। धर्मपुर के हिस्से का पानी कुमारहट्टी और सोलन के लोगों में बंट रहा है। धर्मपुर के लोगों को पेयजल योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है।
जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि डगरोह पेयजल योजना में पानी का जल स्तर कम होने से 24 घंटे में मात्र 12 घंटे पानी की सप्लाई हो रही है। इससे धर्मपुर क्षेत्र के लिए पानी की किल्लत शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग मंडल सोलन के अधिशासी अभियंता से गिरि से सप्लाई देने की मांग की है। अगर गिरि पेयजल योजना से धर्मपुर क्षेत्र को एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति दी जाती है तो काफी हद तक पेयजल किल्लत का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा।
उधर, जल शक्ति विभाग उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता भानु उदय ने बताया कि धर्मपुर को गिरि पेयजल योजना से एक दिन छोड़कर पानी देने के लिए कहा है। शुक्रवार रात भी गिरि योजना से सप्लाई मिली है। सप्लाई के मिलने के बाद जल वितरण किया गया।