फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dhanakshi stood first in the district level speech competition

Solan News: जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में धनाक्षी रहीं प्रथम

Fri, 17 Oct 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गढ़सा (कुल्लू) में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में श्वाड़ स्कूल की छात्रा धनाक्षी ने शानदार प्रदर्शन किया। धनाक्षी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इससे पहले धनाक्षी राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विजेता रह चुकी हैं। विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि धनाक्षी की यह जीत विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने धनाक्षी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि धनाक्षी शर्मा आगामी राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में चंबा में आनी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रधानाचार्य ने उम्मीद जताई कि धनाक्षी वहां भी अपने प्रदर्शन से प्रदेश स्तर पर आनी का नाम ऊंचा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article