{"_id":"6ad4d05f0deea726700880da","slug":"devotees-thronged-temples-on-ashtami-to-seek-blessings-from-the-mother-goddess-solan-news-c-176-1-sln1016-182163-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मंदिरों में अष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु, मां से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मंदिरों में अष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु, मां से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
महागौरी रूप को पूजा
सुबह से ही लगीं लंबी कतारें, भोग लगाने के बाद किया कंजिका पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के मंदिरों में नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने माता को नारियल, फल और फूल अर्पित किए। कई मंदिरों में कंजिका पूजन भी किया गया।
शहर के शूलिनी माता मंदिर, गंज बाजार और माल रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर दिनभर माता के जयकारों से गूंजते रहे। दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बनाया।
अष्टमी पर मां शूलिनी मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। आरती और पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
आज होगी मां सिद्धिदात्री की पूजा
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के बाद श्रद्धालु व्रत का पारण करते हैं। मां सिद्धिदात्री को हलवा, पूरी, चना, खीर और पूए का भोग लगाया जाता है। देवी को सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली माना जाता है। इस अवसर पर कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन करवाने और वस्त्र, रुपये व अन्य उपहार देने की परंपरा भी है।