{"_id":"60f9b51f8ebc3e6804280ee4","slug":"development-works-to-start-in-panchayats-amid-covid-gramsabha-from-25th-july-in-solan-solan-news-sml377732138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के बीच पंचायतों में शुरू किए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के बीच पंचायतों में शुरू किए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
Development works to start in Panchayats amid covid Gramsabha from 25th July in Solan
सोलन। कोविड की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद पंचायतों में जल्द ही विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। जिले की पंचायतों में ग्रामसभाएं की जाएंगी। इसके लिए डीपीओ सोलन ने समय निर्धारित कर दिया है।
25 से 27 जुलाई तक विभिन्न खंडों में ग्राम सभाएं की जाएंगी जबकि दो अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। पंचायतों की यह दूसरी ग्राम सभाएं होगी जिसमें लोगों की समस्याओं, नए विकास कार्यों को शुरू करने के प्रस्ताव समेत रुके कार्यों को पूरा करने पर चर्चा की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कोविड की पहली लहर के बाद प्रदेश भर में ग्रामसभाएं और विकास कार्य शुरू हुए थे। पंचायतों में पहली ग्राम सभा की बैठक में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए करोड़ों के प्रस्ताव पारित किए गए लेकिन कोविड की दूसरी लहर ने इन पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
अब कुछ कार्य शुरू हो गए हैं। नए कार्यों को शुरू करने के लिए ग्राम सभाएं करवाई जा रही है। इनमें बीपीएल सूची से नाम हटाने, जोड़ने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में लोगों का चयन, टैंकों के निर्माण, रास्तों को पक्का करवाने के लिए प्रस्ताव पारित होंगे। इसी के साथ 15वेें वित्त आयोग में होने वाले कार्यों की शेल्फ को पारित किया जाएगा।
जिला पंचायत अधिकारी सोलन मोती लाल ने बताया कि ग्राम सभा में एसओपी का पालन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर पंचायतों को निर्देश दे दिए हैं।
इन पंचायतों में 25 जुलाई को होगी ग्राम सभा
विकास खंड सोलन की नेरीकलां, मशीवर, चेवा, सपरून, देवठी, भारती, पट्टाबरौरी, धरोट, सलोगड़ा, शामती, नौणी मझगांव, बोहली, रणों, विकास खंड कंडाघाट की सिरिनगर, बिशा, मही, तुंदल, सकौड़ी, पौधना, वाकना, क्वारग, सैंज, विकास खंड कुनिहार की खरड़हट्टी, बातल, चम्यावल, दानोघाट, देवरा, डुमैहर, हाटकोट, कोठी, कोटली, कुनिहार, मान, पलानियां, पलोग, रोहल जलाना, सांणन, बागा, साई, जघुन, कोटलु, विकास खंड धर्मपुर की धर्मपुर, चम्मों, प्राथा, गढ़खल सनावर, बरोटीवाला, कालू झिंडा, नरायणी, नाहरी, चामियां, गुल्हाड़ी, चंडी, जाडला, गागुडी, मलौण, कोटी नमोह, विकास खंड नालागढ़ की बधोखरी, बायला, बगलैहड़, बारियां, भाटियां, भटोली कलां, भियुंखरी, जोघों, चडोग, ढेलां, घड़याच, गुल्लरवाला, हरिपुर संडोली, जगनी, जुखाड़ी, कश्मीरपुर, खेड़ा, खिल्लियां, किरपालपुर, कोईड़ी, क्यार कनैता, मनलोग कलां, लेही, राजपुरा, रेडु उपरला और चिल्लड़ में 25 जुलाई को ग्राम सभा का आयोजन होगा।