फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Despite having two CPS, one minister, there is no development in Solan.

दो सीपीएस, एक मंत्री होते हुए भी सोलन का विकास नहीं : शैलेंद्र

Thu, 24 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
गुप्ता बोले, बीस सूत्रीय योजना की बैठक करवाने में कांग्रेस नेता विफल
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रवक्ता ने लगाए कांग्रेस पर अनदेखी करने के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा जिला प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने कहा है कि जिला में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद बीस सूत्रीय कार्यक्रम की एक भी बैठक नहीं हो पाई। जिस जिले में दो सीपीएस, एक मंत्री और पांचों विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस का राज है, वहां पर विकास हाशिये पर है। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में विकास की नींव रखी जाती है। बैठक का आयोजन न होने पाना कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की नालायकी ही है। कहा कि जिस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वांगीण विकास के मकसद से स्व. इंदिरा गांधी ने की थी, उसे ही कांग्रेस के नेता भुला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल इस बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष भी हैं। वह भी इस बैठक को लेकर कोई रुचि नहीं दिखा रहे। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय बैठक में गरीबी उन्मूलन, रोजगार, शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य, कृषि, भूमि सुधार, सिंचाई, पेयजल, कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा होती है। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भूमि सुधार के लिए बीस सूत्री कार्यक्रम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed