फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Departmental Cricket Premier League will start from tomorrow in Kunihar

Solan News: कुनिहार में कल से शुरू होगी विभागीय क्रिकेट प्रीमियर लीग

Wed, 21 Jan 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
डूमैहर मैदान में खेले जाएंगे मुकाबले, अर्की अग्निकांड पीड़ितों को दी जाएगी विजेता राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। विभागीय कर्मचारियों के बीच आपसी सद्भाव, खेल भावना और सामाजिक सरोकार को मजबूत करने के उद्देश्य से 22 से 26 जनवरी तक विभागीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन सद्भावना कप के नाम से किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों की टीमें हिस्सा लेंगी। विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय सिंह कंवर ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डूमैहर खेल मैदान में कराए जाएंगे। प्रतियोगिता लीग और नॉकआउट आधार पर आयोजित की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विभागीय स्तर पर आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगी, बल्कि आपसी समन्वय और टीम भावना को भी बढ़ावा देगी। प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इससे प्राप्त पूरी विजेता राशि सामाजिक सरोकार के तहत अर्की क्षेत्र के अग्निकांड पीड़ितों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed