{"_id":"65046244ce521712e8069809","slug":"dengue-is-not-stopping-in-nalagarh-11-new-patients-arrived-solan-news-c-176-1-ssml1041-7319-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में नहीं थम रहा डेंगू, 11 नए रोगी आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में नहीं थम रहा डेंगू, 11 नए रोगी आए
Fri, 15 Sep 2023 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन में अब रोगियों की संख्या बढ़ कर हुई 226
बद्दी के 165 और नालागढ़ में अब तक हुए 50 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बीबीएन में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नालागढ़ में 11 नए डेंगू के रोगी आए हैं। अब अकेले नालागढ़ में रोगियों की संख्या बढ़ कर 50 हो गई है। बद्दी में रोगियों की संख्या 165 हो गई है। जबकि बीबीएन में 226 मामले हो गए हैं। बद्दी में वीरवार को 17 नए रोगी आए थे, वहीं शुक्रवार को नालागढ़ में 11 नए रोगी आ गए हैं। यहां पर रोगियों की संख्या कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी डेंगू कम होने का नाम नहीं ले रहा। बद्दी व नालागढ़ में नगर परिषद की ओर से फॉगिंग की गई। लेकिन यहां पर अभी भी डेंगू थम नहीं रहा है।
विभाग की ओर से आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रचार प्रसार में लगी हैं। उसके बावजूद भी डेंगू रुक नहीं रहा है। सरकारी अस्पताल में आने की बजाए रोगी निजी अस्पतालों में भी जा रहे है, जिसका विभाग के पास कोई रिकार्ड नहीं है।
उधर, बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि डेंगू के रोगी उपचार के बाद ठीक भी हो रहे हैं। इन रोगियों को बीमारी के लक्षण के आधार पर दवाई दी जा रही है। अभी तक किसी भी रोगी को पीजीआई रेफर नहीं किया है।
विज्ञापन
ओमपाल सिंह