{"_id":"6a7b0c6f7c8ca9981f00c188","slug":"demands-of-employees-solan-news-c-176-1-ssml1044-176237-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 21 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो विस के बाहर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 21 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो विस के बाहर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
एचपीएसईबी कर्मचारियों-पेंशनरों ने मांगों को लेकर प्रबंधन को दिया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (एचपीएसईबी) एम्प्लाइज यूनियन की नालागढ़ और बद्दी इकाइयों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष नितीश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिजली कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। यूनियन ने इन मांगों के समाधान के लिए बिजली बोर्ड प्रबंधन को 21 दिन का नोटिस दिया। यदि इस अवधि में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यूनियन मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर सामूहिक प्रदर्शन करेगी।
नितीश भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं को बार-बार प्रबंधन के ध्यान में लाया गया है। इसके बावजूद, इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 21 दिनों के भीतर मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। भारद्वाज ने कहा कि यूनियन को उम्मीद है कि प्रबंधन नोटिस अवधि के भीतर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करेगा।
यूनियन की मुख्य मांगों में 15 मई 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना है। 15 अक्तूबर 2025 को शिमला में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को लागू करने की भी मांग है। पदोन्नति शक्तियों का पुनः प्रत्यायोजन एक और महत्वपूर्ण मांग है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए रोजगार सुरक्षा नीति बनाने की मांग उठाई गई है। अनुबंध सेवा को अर्हक सेवा में शामिल करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय लाभ समय पर जारी करने की भी मांग है।
विज्ञापन
आरडीएसएस के तहत स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा कर इसे औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं तक सीमित किया जाए। रिक्त पदों पर नियमित भर्ती शुरू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। 2023 के आरएंडपी नियमों से प्रभावित टी/मेट्स व एएलएम को एकमुश्त पदोन्नति देने की मांग है। दूरदराज की इकाइयों में एएलएम के पद बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। बिजली बोर्ड में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के पदोन्नति नियम जल्द बनाने की मांग भी शामिल है।
बैठक में राज्य मुख्य सलाहकार यशवंत चौहान, राज्य संयुक्त सचिव पंकज शर्मा, नादौन इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष शर्मा , नालागढ़ इकाई से जगदीश चंद, सचिव राजिंदर कुमार, बद्दी इकाई के प्रधान प्रवीण ठाकुर और जिला संगठन सचिव इस्माइल मौजूद रहे।