फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   delimitation of jila parshid

Solan News: जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रस्ताव प्रकाशित

Wed, 14 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अधिसूचना के सात दिनों में पेश कर सकते हैं आपत्ति और दावे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जिले के सभी 17 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रस्ताव सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना उपायुक्त कार्यालय सोलन सहित पंचायत समिति कार्यालय सोलन कंडाघाट, धर्मपुर, कुनिहार, पट्टा और नालागढ़ सहित संबंधित ग्रामसभा मुख्यालय में उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति जिला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रस्तावना के संबंध में कोई आपत्ति अथवा आक्षेप प्रस्तुत करना चाहता है तो वह अधिसूचना के जारी होने के सात दिन के भीतर उपायुक्त कार्यालय सोलन में पुष्ट आधार के साथ प्रस्तुत कर सकता है।
अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद संख्या-01 दाड़ला में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत बेरल, चाखड़, दाड़ला, रौड़ी, बरायली, दसेरन, क्यारड़, ग्याणा, कश्लोग, कोटलु, मांगल, बागा, मांगू, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याडी मोड़ और सेवड़ा चंडी को सम्मिलित किया गया है। संख्या-02 धुंदन में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग, बखालग, बलेरा, साई, बड़ोग, बंसतपुर, धुंधन, कुंहर, जघून, मटेरनी, पट्टा, घनागुघाट, सारमा, सरयांज, शहरोल, सूरजपुर, दावंटी और दानोघाट को सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन

संख्या-03 भूमती में कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत सरली, भूमती, सानण, चम्यावल, समोग, डुमैहर, बनोह, मान, पलानियां, चाईयां धार, रोहांज जलाना, देवरा, कोटली, पलोग, खनलग, दधोगी, बातल, कुनिहार और कोठी। संख्या-04 वाकना में कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत कनैर, जधाणा, ममलीग, सतड़ोल, सायरी, काहला, कोट, वाकना, पौधना, छावशा, देलगी और क्वारग। संख्या-05 दंघील में कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत सिरीनगर, मही, बीशा, सैंज, तुंदल, बांजणी, सकोड़ी, चायल, नगाली, झाजा, हिन्नर, रहेड़, दंघील और बाशा। संख्या-06 सलोगड़ा में सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत बसाल, धरोट, जौणाजी, कोठों, मशीवर, ओच्छघाट, पड़ग, सलोगड़ा, सन्होल, सेरबनेड़ा, सेरी, शामती, नौणी मंझगांव, शमरोड़, डांगरी, आंजी और सपरुन। संख्या-07 चेवा में सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत अन्हेच बड़ोग, सुल्तानपुर, भोजनगर, बोहली, चामत भड़ेच, चेवा, देवठी, रणों, काबा कलां, नेरी कलां, शडियाणा, तोप की बेड़, कोरों, हरिपुर, भारती, जाबल जमरोट, जाडली, कक्कड़हट्टी और पट्टा बरावरी को सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला परिषद संख्या-08 धर्मपुर में धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत आंजी मातला, बनासर, मेहलों, चम्मों, धर्मपुर, गुल्हाड़ी, हुडंग, जाबली, कोटी नाम्ब, प्राथा, रौडी, कोटला और नारायणी को। संख्या-09 टकसाल में विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत चामियां, गनोल, गड़खल सनावर, कसौली गड़खल, सनवारा, कोट, कोट बेजा, नाहरी, निचली गांगुडी, जंगेशु और टकसाल। संख्या-10 दाड़वा में विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़, बढ़लग, बाडियां, भावगुड़ी, बुघार कनैता, चंडी, दाड़वां, ढकरियाणा, घड़सी, गोयला, जाडला, मंढेसर और जगजीत नगर। संख्या-11 मंधाला में विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बरोटीवाला, सूरजपुर, हरिपुर संढोली, गुल्लरवाला, भटोली कलां, नालका, कालू झिंडा, मंधाला, पट्टानाली, कैंडोल, साई और सौडी। संख्या-12 खेड़ा में विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत ढेला, थाना, लेही, किशनपुरा, नंदपुर, मलपुर, मानपुरा, सुनेहड़, लोधीमाजरा और खेड़ा। संख्या-13 रडियाली में विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत किरपालपुर, भाटियां, ढांग निहली, मंझोली, गागुवाल, प्लासी कलां, रडियाली और राजपुरा।

संख्या-14 दभोटा में विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बरूणा, भोगपुर, माजरा, रेडु उपरला, गोलजमाला, कश्मीरपुर, रिया, दभोटा, नवागांव और पंजेहरा। संख्या-15 बारियां में विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बारियां, बधोखरी, बेहडी, बायला, चमदार, छियाछी, दिग्गल, मनलोग कलां, चिल्लड, मटूली, बवासनी और रामशहर। संख्या-16 नंड में विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत लूनस, नंड, भियुखरी, धरमाणा, डोली, क्यार कनैता, कोइडी, लग, जयनगर, मित्तियां, मलौण, कोहू, पोले दा खाला, रतवाड़ी, सरौर, सौर और चडोग और संख्या-17 बगलैहड में विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बेरछा, घोलोंवाल, जगतपुर, जोघों, जुखाडी, करसौली, खिल्लियां, कुंडलु, बाहा, मस्तानपुर, मलैहणी, घड़याच, बघेरी, जगनी और बगलैहड़ को सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed