{"_id":"618bcc2feb26273d1514183c","slug":"delhi-man-died-of-strangulation-at-arki-solan-news-sml389781665","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के कमरे में फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के कमरे में फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान
विज्ञापन
man died of strangulation at Arki's Shehrol village
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर इहलीला समाप्त कर दी। पुलिस के अनुसार नरेश कुमार (32) पुत्र बलदेव सिंह गांव बसंतपुर डाकघर शहरोल ने अपने घर के कमरे में खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामला बीते रोज देर रात करीब एक बजे का है। नरेश कुमार और उसकी पत्नी उमा और 10 वर्षीय बेटा विजय अपने कमरे में सोए हुए थे। देर रात मृतक नरेश कुमार की पत्नी ने कुछ आवाज सुनी और अपने पति को कमरे के अंदर लटका हुआ पाया।
महिला ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। उधर, डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाकर कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।