फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Degree holders should also become employment providers: Governor

रोजगार प्राप्त के साथ प्रदाता भी बने उपाधि धारक : राज्यपाल

Tue, 07 Dec 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Degree holders should also become employment providers: Governor
नौणी विवि के दीक्षांत समारोह पर आयोजित कार्यक्रम का संबोधित करते राज्यपाल। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। नौणी विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि उपाधि धारकों को यह निर्णय लेना होगा कि वह रोजगार प्राप्त करने वाले अथवा रोजगार प्रदाता बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवा विज्ञानियों से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय के उच्च मानकों पर खरा उतरने का प्रयास करें क्योंकि देश और विश्व में वे इस विश्वविद्यालय से निकले वैज्ञानिक के रूप में पहचाने जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने विवि परिसर में 640 केडब्लू रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। इसके अलावा पहाड़ी शैली में निर्मित होने वाले मुख्य गेट, योग केंद्र और ओपन एयर थियटर की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर नौणी विवि के कुलपति डॉ. परविंद्र कौशल ने विवि की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। राज्यपाल ने कहा कि किसानों की रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता को कम करने की आवश्यकता है। यह कीटनाशक प्रतिवर्ष महंगे होते जा रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि फल-सब्जियों इत्यादि को कीटों और विभिन्न रोगों से सुरक्षित रखने के लिए रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर प्राकृतिक संसाधनों को अपनाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित खाद्य पदार्थों का उत्पादन हमारा उद्देश्य होना चाहिए और राज्य सरकार ने हिमाचल को प्राकृतिक खेती राज्य के रूप में विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि युवा अपना शोध कार्य कृषि समुदाय तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक यह शोध किसानों तक नहीं पहुंचता है, इसका कुछ भी उपयोग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अवसरों का लाभ उठाते हुए स्वयं में समाज का नेतृत्व करने और इसे आगे ले जाने की क्षमता विकसित करें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को उद्यमिता के क्षेत्र में परामर्श केंद्र विकसित करने के भी निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति एचके चौधरी, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य, प्रबंधन एवं अकादमी परिषद बोर्ड, विश्वविद्यालय के संवैधानिक अधिकारी, कर्मचारी, छात्र समुदाय, स्नातक एवं परा-स्नातक उपाधि धारक और उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

ौणी विवि में दीक्षांत समारोह पर विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटते मुख्यतिथि। संवाद

ौणी विवि में दीक्षांत समारोह पर विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटते मुख्यतिथि। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed