फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deeksha Pandit's song dedicated to martyrs launched

शहीदों के लिए समर्पित दीक्षा पंडित का गाना लांच

Mon, 25 Jan 2021 06:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। दीक्षा पंडित का देशभक्ति गीत सलाम जवानों को हाल ही में यूट्यूब पर लांच किया गया है। दीक्षा परवाणू के चक्की मोड़ की रहने वाली हैं। वह 5 साल से संगीत सीखने के लिए कालका जाती हैं।
विज्ञापन

दीक्षा ने बताया कि 6 साल की उम्र से ही गायन में उसे रुचि थी। धीरे-धीरे उन्होंने शौक को प्रोफेशन बना लिया। इससे पहले भी दीक्षा के दो हिमाचली गाने लंबियां जुदाइयां और बरसात लांच हो चुके हैं। दीक्षा ने 2015 हिमाचल संस्कृत अकादमी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2018 में रफी नाइट्स चंडीगढ़ में भी वह विजेता रही। यहां उन्हें बॉलीवुड की अदाकारा उपासना सिंह ने सम्मानित किया था। इसके अलावा हिमाचल हुनरबाज के ऑनलाइन ऑडिशन में भी वह प्रथम स्थान पर रहीं। वह 2019 में किसमें कितना है दम की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनका जीवन शुरू से संघर्षपूर्ण रहा है।
विज्ञापन

जीएसएस स्कूल घाईघाट से दसवीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए खुद को आत्मनिर्भर बनाया। पढ़ाई के साथ संगीत की शिक्षा शुरू की। परवाणू से कालका लगभग 11 किलोमीटर पैदल चलकर वह संगीत सीखने एसएल अकादमी तक जाती रहीं। दीक्षा ने कहा कि वह बेहतरीन गायिका बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed