फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Decision to intensify the movement against the pharmaceutical industry.

Solan News: दवा उद्योग के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला

Mon, 17 Aug 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 17 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव-वार कमेटियां गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिम परिवेश संस्था और संघर्ष समिति की बैठक रविवार को संस्था के कानूनी सलाहकार नरेश घई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हाईकोर्ट की ओर से दवा उद्योग से संबंधित मामले में दिए गए आदेश की जानकारी लोगों को सरल भाषा में दी गई। नरेश घई ने न्यायालय के निर्णय के प्रमुख बिंदुओं और आगामी समय में आम जनता की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पलासड़ा स्थित दवा उद्योग के कारण क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से वायु और जल प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। लोगों ने कई बार प्रदर्शन, धरने और अधिकारियों को मांगपत्र सौंपने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उद्योग को वर्तमान स्थान से स्थानांतरित करने की मांग की गई, ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रदूषण से राहत मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों को जागरूक करने और आंदोलन को और तेज करने के लिए गांव तथा वार्ड स्तर पर कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में दत्तोवाल गांव में 12 सदस्यों की कमेटी गठित की गई, जिसमें पंचायत उपप्रधान मनीष चौधरी और चमन लाल शर्मा को संयोजक बनाया गया। आगामी बैठक 22 अगस्त को शाम 5 बजे राजपुरा गांव तथा 23 अगस्त को शाम 5 बजे ढाणा गांव में आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश और प्रदूषण से जुड़े मुद्दों की जानकारी देने के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जिला परिषद सदस्य इंदु ठाकुर सहित संस्था के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed