{"_id":"65e326180733f7e5ab055adf","slug":"decision-taken-to-increase-voting-percentage-by-10-percent-at-every-booth-solan-news-c-176-1-ssml1040-117330-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हर बूथ पर 10 फीसदी मतदान प्रतिशतता बढ़ाने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हर बूथ पर 10 फीसदी मतदान प्रतिशतता बढ़ाने लिया निर्णय
Sat, 02 Mar 2024 06:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप ने बूथ को मजबूत करने का किया आह्वान
रामशहर के पट्टा में हुआ दून भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। शिमला संसदीय सीट के सांसद सुरेश कश्यप ने पट्टा में दून भाजपा मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अगर बूथ मजबूत होगा तभी मत प्रतिशतता बढ़ेगी। बैठक में दून विस क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बूथ लेवल एजेंटों ने दस फीसदी भाजपा का मत फीसदी बढ़ाने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में इस बार 10 फीसदी मतदान बढ़ाने का फैसला लिया है लेकिन यह मतदान तभी बढ़ेगा जब बूथ मजबूत होगा। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, पालक व एजेंटों को अभी से अपने-अपने बूथों पर काम करने को कहा। कहा कि हर घर में जाएं और भाजपा की नीतियों का प्रचार करें। जिन लोगों को केंद्र से लाभ मिला है उनसे भी मिलें। उन्होंने कहा कि दून विस क्षेत्र में सांसद निधि से 56 लाख रुपये के विकास कार्य किए गए हैं और जो भी स्थान अभी छूट गए हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। दून से जल्द ही रेलवे लाइन से जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा और भी कई नए प्रोजेक्ट केंद्र के आ रहे जिनका आम लोगों को सीधा लाभ होगा।
भाजपा के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। दून भाजपा के विस्तारक डीएस राफ्टा की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर,गोसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, कैप्टन डीआर चंदेल, कश्मीरी लाल धीमान, कृष्ण कौशल, संजीव ठाकुर, जमुना ठाकुर, वीरेंद्र चौधरी, ममता भारद्वाज, राजकुमार चौधरी, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, अंजु भंडारी, निर्मला, नीलम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।