{"_id":"248af97ce24e26bb18de24ac0549eb2f","slug":"death-hindi-news-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल साइकिल सवार बुजुर्ग ने पीजीआई में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल साइकिल सवार बुजुर्ग ने पीजीआई में दम तोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के दिन बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बाइक की चपेट में आने से घायल साइकिल सवार ने रविवार को पीजीआई में दम तोड़ दिया। मृतक कामगार कृष्णानंद पांडे (60) पुत्र वरमेश्वर पांडे, गांव लोकपुर, थाना नवांवगर जिला बक्सर बिहार का रहने वाला था। वर्तमान में बरोटीवाला के साथ लगते हरियाणा के मडांवाला में किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन
दिवाली को सायं करीब साढ़े 7 बजे कामगार कृष्णा पांडे साइकिल से बरोटीवाला की ओर जा रहा था। जैसे ही वह झाड़माजरी पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के किरबा गांव का संजू (15) पुत्र रामप्यारा अपने साथी सागर व रामबाबू के साथ बाइक पर शिवालिक नगर जा रहा था।
विज्ञापन
तेज रफ्तारी के चलते उसने साइकिल सवार कृष्णा पांडे को टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। टक्कर लगते ही बाइक व साइकिल सवार सड़क पर गिर गये। बाइक चालक संजू को सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया। जबकि सागर व रामबाबू को चोटें आई। संजू को बेहोशी की हालत में बद्दी सीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं साइकिल सवार कृष्णा पांडे को घायल हालत में बरोटीवाला पुलिस काठा चिकित्सालय ले गई। उसकी हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया था। जहां पर चार दिन तक जिंदगी व मौत से जूझते हुए उसने रविवार को दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही बरोटीवाला से टीम मौके पर गई तथा पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी जी शिवा कुमार ने इसकी पुष्टि की है।