फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree in Parwanoo area

Solan News: परवाणू क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 05 May 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
विज्ञापन

पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला
बिहार का रहने वाला था मृतक, परिजनों को किया सूचित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन अभी पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर रही है। इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि आशापूर्णी मंदिर व बालाजी मंदिर के बीच कच्चे रास्ते में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा। जिसकी तलाशी लेने पर एक फोन और जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन अभी पुलिस इस संबंध में जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान अंशु पुत्र मोहन साहा निवासी गांव बधाहन नराईपुर जिला पश्चिमी चंपारन बिहार के रूप में की है।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी है, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed