फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DC Solan signals green flag to Janmanch Prachar vehicle

उपायुक्त ने रवाना किया जनमंच प्रचार वाहन

Sat, 04 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
DC Solan signals green flag to Janmanch Prachar vehicle
धर्मपुर की ग्राम पंचायत दाड़वां में जनमंच कार्यक्रम के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी देतीं उपायुक? - फोटो : SOLAN
उपायुक्त ने रवाना किया जनमंच प्रचार वाहन
विज्ञापन

12 सितंबर को ग्राम पंचायत दाड़वां के बनलगी में होगा जनमंच
पूर्व जनमंच में समस्याएं निपटाने का करें प्रयास : कृतिका
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय स्तर सुलझाने लायक समस्याओं का निपटारा पूर्व जनमंच कार्यक्रमों में किया जाए। कृतिका कुल्हारी शनिवार को धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत दाड़वां में 12 सितंबर को होने वाले जनमंच की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
उपायुक्त ने इससे पहले जनमंच के प्रचार-प्रसार के लिए जनमंच प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 12 सितंबर को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां के बनलगी में जनमंच आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे। यह जनमंच बनलगी स्थित सब्जी मंडी परिसर में आयोजित किया जाएगा। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जनमंच में दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां, जाडला, मंडेसर, जगजीतनगर, बाड़ियां, गांगुड़ी, भागुड़ी, कृष्णगढ़, कैंडोल, पट्टानाली तथा बुघार कनैता की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेयजल, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति तथा संपर्क मार्गों के संबंध में अनेक समस्याएं ऐसी हैं जिनका निपटारा स्थानीय स्तर पर आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि ऐसी समस्याओं के समाधान का पूर्व जनमंच कार्यक्रमों में प्रयास किया जाए। उन्होंने सभी 11 ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देश दिए कि 10 सितंबर तक प्राप्त शिकायतों और मांगों को अविलंब उपमंडलाधिकारी कार्यालय कसौली को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरण और नौकरी की मांग पर नहीं होगी चर्चा
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जनमंच में स्थानांतरण, सरकारी नौकरी की मांग, न्यायालय में विचाराधीन मामलों, लोकार्पण तथा पेयजल, स्वास्थ्य केंद्र के लिए नई योजनाओं की मांग को विषय सूची में नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी 11 ग्राम पंचायतों में लोगों को बताया जाए कि शिकायतों और मांगों के विषय में आवेदन पत्र प्रस्तुत करते समय आवेदक का नाम, पता और हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से अंकित हों।

टीकाकरण के प्रबंध करने के निर्देश
कृतिका कुल्हारी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जनमंच स्थल पर कोविड-19 परीक्षण और टीकाकरण का प्रबंध किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 11 ग्राम पंचायतों में 10 सितंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान कार्यान्वित किया जाए। जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना देवी, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश चंद ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, सहायक आयुक्त सोलन नरेंद्र चौहान, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed