फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DC Solan Kritika Kulhari orders to fix warning boards around land slide prone arears on various NH in Solan

सोलन में नेशनल हाईवे किनारे भूस्खलन संभावित जगहों पर लगेंगे चेतावनी पट्ट

Wed, 14 Jul 2021 06:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
सोलन। उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर भूस्खलन संभावित स्थान चिह्नित कर वहां चेतावनी पट्ट लगाए जाएं।
विज्ञापन

कुल्हारी ने कहा कि बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण जानमाल की क्षति की आशंका रहती है। ऐसे में आवश्यक है कि राज मार्गों पर भूस्खलन संभावित स्थान चिह्नित कर चेतावनी पट्ट लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वर्षा ऋतु में होने वाली आपदाओं के प्रति गंभीर है और ऐसी परिस्थिति में सभी की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोग निर्माण विभाग और एनएचएआई को ऐसे स्थानों पर जेसीबी तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी मार्गों को सुचारु रखने का उचित प्रबंध किया जाए। जिले के सभी उपमंडलाधिकारियों और अन्य विभागों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों एवं अन्य संपर्क मार्गों को बहाल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी-बिजली और स्वास्थ्य सेवा सुचारु रखने के आदेश
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जलशक्ति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड को निर्देश दिए हैं कि जिले में विभिन्न सेवाओं को सुचारु रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला में वर्षा ऋतु के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं उपमंडल स्तर पर कई गतिविधियों का अनुश्रवण किया जा रहा है।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का करें पालन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार पुलिस, जिले में पर्यटकों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन या अल्कोहलयुक्त सैनिटाइजर से धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिना मास्क आने वाले पर्यटकों को पुलिस ने नि:शुल्क मास्क भी बांटे जा रहे हैं। कुल्हारी ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed